स्कूल को सैनेटाइज करते नगर पालिकाकर्मी। संजू पंत डीडीहाट।
- फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित होते ही सभी क्वारंटीन सेंटर स्कूल को सैनिटाइज कर परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। डीडीहाट विकासखंड के जीआईसी, जीजीआईसी सहित दर्जनों स्कूलों को कोरोना के चलते क्वारंटीन सेंटर के रूप में बदल दिया था, जिसमें सैकड़ो प्रवासी लोगों को ठहराया गया। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने कोरोना कहर के कारण बची हुई बोर्ड परीक्षा को 22 जून से 25 जून कराने का निर्णय लिया है। शासन के इस निर्णय के बाद से प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर बने स्कूलों को खाली कराकर उनमें नगर पालिका की टीम से सैनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा केंद्र वाले सभी स्कूलों को सैनिटाइज किया जा रहा है।