संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। परिवहन निगम की ओर से अनुबंध पत्र भराए जाने से संविदा चालकों में आक्रोश है। नाराज चालकों ने परिवहन निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संविदा चालकों को जबरन अनुबंध पत्र भराए गए तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।
बुधवार को संविदा चालक रोडवेज स्टेशन में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सहायक महाप्रबंधक संविदा चालकों को अनुबंध नवनीकरण 10 जून तक करने के लिए दबाव बना रहे हैं जो निगम मुख्यालय के शासनादेश के विरूद्ध है। उन्होंने कहा आदेश में कही भी नहीं लिखा गया है कि ये आदेश पूर्व में नियुक्त संविदा कर्मियों पर लागू होंगे। उन्होंने कहा परिवहन निगम के कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बगैर सरकार व परिवहन निगमों के आदेशों का पालन करते हुए प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। इस कोराना आपदाकाल में अभी तक कर्मियों को अप्रैल व मई माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे समय में कर्मचारियों के वेतन बनाने की बजाय अनुबंध पत्र भरने के दबाव बनाया जा रहा है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
---:::; ये रहे शामिल जगदीश भट्ट, प्रकाश भट्ट, जगदीश अग्रवाल, चंद्र देव जोशी, प्रेम बल्लभ,त्रिलोक सिंह मेहता, पंकज पांडे, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार सामंत, हीरा सिंह सामंत, शंकर राम, शंकर सिंह भंडारी, सतीश कुमार, बद्री दत्त तिवारी,नवीन चंद्र कापड़ी, भूपेंद्र कापड़ी, मदन आर्या, योगेश सौन, खष्टी बल्लभ, विरेंद्र कार्की, राजेंद्र वाल्मिकी, महेश भट्ट, सुरेश पांडेय मौजूद रहे।