फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षकों ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया

Mon, 20 May 2019 10:59 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जीआईसी में मतगणना प्रशिक्षण में पहुंचे कार्मिक। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 प्रेक्षक एसके खान और कप्तान चंद ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे एवं एसपी आरसी राजगरु के साथ डिग्री कॉलेज में मतगणना स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने चारों विधानसभाओं की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.जोगदंडे ने सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन मतगणना कार्मिकों, पोलिंग एजेंटों को मतगणना कक्ष तक प्रवेश के लिए तीन स्थानों में सुरक्षा बलों की ओर से चेकिंग की जाएगी। मतगणना स्थल में कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन नहीं ला पाएगा।

मतगणना स्थल में एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया जा रहा है। प्रत्येक चक्र की गणना पूर्ण होने के बाद प्रेक्षकों के निरीक्षण के पश्चात सुविधा पोर्टल में परिणाम चक्रवार अपलोड किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर एवं कार्मिक लगाए गए हैं। मतगणना स्थल में एक कंट्रोल रूम तथा मीडिया सेंटर भी बनाया गया है।
विज्ञापन


सुविधा पोर्टल में चक्रवार परिणाम की सूचना अपलोड करने के बाद मीडिया सेंटर में भी उपलब्ध कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी लगाए जाने के साथ ही मतगणना की रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, उपजिलाधिकारी सदर तुसार सैनी, नोडल सुविधा पोर्टल रविंद्र जोशी, जीएस बुदियाल, नोडल मतगणना स्थल नवीन जोशी, हरीश बथियाल आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें