पिथौरागढ़। साल में 365 दिन रोजगार और मूल वेतन पर डीए सहित दो सूत्री मांग को लेकर जिलेभर के पीआरडी जवानों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे कार्यालय खुलते ही जवानों ने विकास भवन स्थित युवा कल्याण विभाग के दफ्तर में ताला जड़ दिया और बाद में कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन और सभा की।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष दीपा सामंत ने कहा कि साल भर काम न मिलने से जवान कैसे आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने सरकार से दमनात्मक रवैया छोड़ मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की अन्यथा आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में पंकज गोस्वामी, गिरीश चंद्र कापड़ी, रघुवर सिंह, अर्जुन आगरी, जगदीश प्रसाद, सागर कुमार, अर्जुन सिंह, महेंद्र भट्ट, शंकर सिंह खड़ायत, वीर राम, मीना, तुलसी, चंद्रा चंद, सुशीला जोशी, मनोहर सिंह, देवकी भट्ट लक्ष्मी, भावना कठायत, तनूजा कन्याल, विमला, बसंत गिरी आदि थे।