फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पीआरडी जवानों का कार्य बहिष्कार शुरू, कलक्ट्रेट के बाहर दिया धरना

Wed, 18 Nov 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में प्रदर्शन करते पीआरडी जवान।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो सूत्री मांगों पर मंगलवार को पीआरडी जवानों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। 365 दिन का रोजगार और होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन पर महंगाई भत्ते की मांग के लिए पीआरडी जवानों ने कार्य बहिष्कार किया। जिलाधिकारी को मांगों के संबंध में ज्ञापन देने के बाद बड़ी संख्या में पीआरडी जवान कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कहा कि दो सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग वे लगातार शासन-प्रशासन से कर रहे हैं। पूर्व में लंबे आंदोलन के बाद विभागीय मंत्री ने जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की बात कही थी,लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। कोरे आश्वासनों के विरोध और मांगों का समाधान करने को अब प्रांतीय रक्षक दल संगठन के आह्वान पर मंगलवार से दो दिनी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बुधवार को संगठन की ओर से मुख्यमंत्री आवास कूच का आह्वान किया गया है। धरने में संगठन की जिलाध्यक्ष दीपा सामंत, पंकज गोस्वामी, नकुल सिंह, दीपक चंद्र भट्ट, हेमंत, रघुवर सिंह, प्रवीन जोशी, ललित कापड़ी और देवेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें