फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पीआरडी जवानों ने शुरू की भूख हड़ताल, कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित

Thu, 26 Nov 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 तहसील परिसर में प्रदर्शन करते पीआरडी जवान। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। दो सूत्री मांग पर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) ने कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। पिथौरागढ़ और चंपावत दोनों जिलों में पीआरडी के जवानों में आक्रोश देखने को मिला। पिथौरागढ़ में कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन के बाद संगठन की जिलाध्यक्ष दीपा सामंत भूख हड़ताल पर बैठ गईं।
विज्ञापन

उनके समर्थन में धरने पर बैठे पीआरडी जवानों ने कहा कि एक दिन पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर हमने कार्यालयों के ताले खोल दिए हैं। जब तक साल के 365 दिन नियमित रोजगार और होमगार्ड की तर्ज पर मानदेय के साथ महंगाई भत्ता नहीं मिलता उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
वहां संगठन उपाध्यक्ष कैलाश, विपिन चंद्र पांडेय, दीपक भट्ट, पंकज गोस्वामी, दिनेश कुमार, मंजू चौसाली, चंद्रा चंद, रेखा, सुशीला जोशी, चंद्रकला रावल, सावित्री मर्तोलिया, देवकी, तनुजा, मंजू खन्ना, भावना कठायत, मदन मोहन और नरेश कुमार सहित जिले भर से आए पीआरडी जवान शामिल रहे। वहीं पीआरडी जवानों के कार्य बहिष्कार से सरकारी कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इधर, चंपावत में पीआरडी कार्यालय परिसर में पीआरडी जवानों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष भैरव दत्त जोशी ने कहा कि जब तक उनकी दो सूत्री मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि 27 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
वहां संगठन के चंपावत ब्लॉक कमांडर जीवन कापड़ी, बाराकोट ब्लॉक कमांडर ओम प्रकाश अधिकारी, लोहाघाट ब्लॉक कमांडर दीपक मेहता, सुरेश चंद्र पांडेय, रमेश चंद्र जोशी, विनोद सिंह नेगी, शेखर चंद्र, मोहन चंद्र, खीमानंद जोशी, अनीता महर, सुनीता मेहता और मंजू आर्या समेत अन्य पीआरडी जवान मौजूद रहे।
इधर, टनकपुर में पीआरडी जवानों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर पर प्रदर्शन किया। वहां दीपा बिष्ट, रेखा, बबीता, फकीर कुमार, प्रेम लता, नरेंद्र कोहली, रमेश, ईश्वर, सुरेश, दरबान, बाला दत्त और रामलाल समेत कई पीआरडी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें