पिथौरागढ़। लाइन में सुधार कार्य के कारण शुक्रवार यानि आज भदेलवाड़ा, बीएसएनएल, पुलिस लाइन, कुमौड़, जाखनी, निराड़ा, चैसर, पॉवर ग्रिड क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती रहने से 12 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार को टकाना, ईदगाह, केदार कॉलोनी, विकास भवन, लिंक रोड, कुजौली, जीआईसी रोड, डांग, पौण, पपदेव, बडोली, घंटाकरण क्षेत्र में बिजली कटौती रही इससे इन क्षेत्रों के लोग परेशान रहे। देर शाम बिजली आपूर्ति सुचारू होने से लोगों को राहत मिली।