फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 66केवी सब स्टेशन में लगी आग

Tue, 20 Jan 2015 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान मंदिर के पास स्थित बिजली के 66केवी सब स्टेशन में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक पैनल में आग लग गई। इस कारण नगर का 80 फीसदी हिस्सा अंधेरे में डूब गया है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से ही सब स्टेशन की मरम्मत के काम में जुट गए थे। इस बीच नगर के घंटाकरण, रई क्षेत्र में सोमवार को पूरी रात बिजली सप्लाई भंग रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अचानक 66केवी सब स्टेशन के पैनल में धमाके के साथ आग लग गई। इसके तुरंत बाद बैंक रोड, ऐंचोली, सिमलगैर, गांधी चौक, लुंठ्यूड़ा, कुमौड़, टकाना समेत तमाम हिस्सों की बिजली सप्लाई भंग हो गई। बताया गया है कि इस सब स्टेशन में लगातार खराबी आती रहती है। आज अचानक बड़ी समस्या खड़ी हो गई। बिजली सप्लाई भंग होने से कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ा। सरकारी कामकाज पर भी इसका खासा असर पड़ा है।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरसी मौर्या और उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट ने मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि पैनल में आग के कारण सारे सर्किट जल गए हैं। इनकी पूरी मरम्मत में कुछ समय लग सकता है। दोपहर बाद करीब 1.15 बजे बैंक रोड, सिल्थाम गांधी चौक की सप्लाई सामान्य हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से सभी इलाकों में सप्लाई सामान्य हो जाएगी। इस बीच रई और घंटाकरण क्षेत्र में रातभर बिजली सप्लाई भंग होने से लोगों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन

 लोगों का कहना है कि धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की बिजली लगातार मिलने के बावजूद नगर में बिजली का संकट बना हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि अब बिजली विभाग के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ही यह समस्या खड़ी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें