फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन दिन बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज में बहाल हुई बिजली

Mon, 14 Sep 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पिछले तीन दिनों से ठप विद्युत आपूर्ति से उत्पन्न पेयजल संकट की खबर प्रकाशित होने के बाद कॉलेज प्रशासन और ऊर्जा निगम हरकत में आया। खराब ट्रांसफार्मर को रिपेयर कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली आने के साथ ही कॉलेज परिसर में पेयजल व्यवस्था भी सुचारु हो गई है।
विज्ञापन

महिला और पुरुष छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं ने समस्या का समाधान होने पर राहत की सांस लेते हुए आभार जताया। बिजली आपूर्ति ठप होने से कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ ही परिसर में रह रहे करीब 15 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के साथ ही प्रयोगशालाओं का काम भी प्रभावित हो रहा था। रविवार को समस्या से आक्रोशित छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए थे और नारेबाजी कर विरोध जताया था। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को रिपेयर कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। साथ ही स्थायी समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने को ऊर्जा निगम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें