फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंगापानी के 24 से अधिक गांवों में बिजली गुल

Mon, 05 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से 10 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। यूपीसीएल बिजली लाइन में आई खराबी को दूर करने में नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन

बंगापानी, जारा जिबली, मवानी-दवानी, आलम-दारमा, माणी-धामी, सेरा खर्तोली, सिरतोला, टांगा, लुमती, मेतली सहित क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में बीते रविवार देर रात एक बजे के करीब खराबी आ गई थी। ऐसे में इन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल की टीम दूसरे दिन सोमवार को खराबी का पता लगाने में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देर रात तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीण परेशान हैं।
चार्ज न होने से मोबाइल भी शोपीस बने हैं और लोगों के लिए अपनों से बात करना भी मुश्किल हो गया है। वहीं यूपीसीएल के जेई जैक भट्ट ने कहा कि लुमती के आसपास लाइन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित है। खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें