फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से आलू की फसल को नुकसान

विज्ञापन
सौड़लेख में ओलावृष्टि से बरबाद फसल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के सौड़लेख में ओलावृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। गेहूं के साथ ही आलू की फसल भी पूरी तरह से चौपट हो गई है। फसलों को हुए नुकसान से किसान मायूस हैं। पिथौरागढ़ जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ है। लगातार बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। सौड़लेख गांव में रविवार को बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि हुई। ओलों की मार से गेहूं, मसूर, जौ सहित आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। गांव के किसानों ने जिला प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें