फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की बालिका को लगा करंट, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
ऐश्वर्या को प्राथमिक उपचार देते डाक्टर। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ गांव सीनी में पांच दिन पूर्व नौ साल की बालिका ट्रांसफार्मर की चपेट आ गई, जिससे उसके हाथ व पैर जल गए थे। सीनी गांव की ऐश्वर्या चुफाल (9) पुत्री लाल सिंह पांच दिन पूर्व अपने गांव के पास खेल रही थी। खेलते खेलते वह गांव में स्थित ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गई। जिससे उसके हाथ व पैर झुलस गए। परंतु परिवारजन उसे पांच दिन तक अस्पताल नहीं लाए। ऐश्वर्या का परिवार अत्यन्त गरीब है। कोरोना वारियर्स के रूप में एटीएस संस्था के सदस्य सीनी गांव राशन देने पहुंचे तो उन्हें ऐश्वर्या चुफाल के आयात हुए हादसे का पता चला। एटीएस संस्था के सदस्य हिमांशु चुफाल अपने निजी खर्चे से एम्बुलेंस बुक कराकर ऐश्वर्या को डीहीहाट अस्पताल लाए। जहां डा. विवेक कुमार ने ऐश्वर्या को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। एटीएस संस्था के सदस्यों ने 108 की मदद से ऐश्वर्या को पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल भेजा। वही एटीएस संस्था ने प्रशासन व बिजली विभाग से ऐश्वर्या को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें