फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बच्चों को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक तैनात

Sat, 09 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
तीन शिक्षक तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस जिले में बेसिक शिक्षा पटरी से उतर गई है। जूनियर हाईस्कूल नैनथल (नापड़) में 6 बच्चों को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक तैनात कर दिए गए हैं, वहीं, कई ऐसे स्कूल हैं जहां पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। इन सब में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत उजागर होती है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जूनियर हाईस्कूल नैनथल में मात्र 6 बच्चे पढ़ते हैं। इनको पढ़ाने के लिए एक शिक्षक वहां तैनात था। तीन महीने पहले प्राथमिक स्कूल खतेड़ा बंद हो गया। खतेड़ा के शिक्षक को नैनथल अटैच कर दिया। इसी 4 जुलाई को प्राथमिक स्कूल कोटा से एक और शिक्षक को नैनथल जूनियर हाईस्कूल में अटैच कर दिया गया है। इस प्रकार अब नैनथल जूनियर हाईस्कूल में छह बच्चों को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक तैनात कर दिए गए हैं, यानि कि दो बच्चों पर एक शिक्षक स्कूल में तैनात हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक चुफाल ने शिक्षा विभाग की मनमानी पर रोष जताते हुए कहा कि जूनियर हाईस्कूल खतेड़ा में 30 बच्चे हैं। वहां विज्ञान शिक्षक का पद कई साल से रिक्त है। कई स्कूल एकल शिक्षकों के भरोसा चल रहे हैं, लेकिन विभाग इस तरह की मनमानी पर उतर आया है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उधर, खंड शिक्षाधिकारी बीपी कुशवाहा कहते हैं कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद अतिरिक्त शिक्षकों को अन्यत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें