फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डाक बांटने में लापरवाही पर जाराजिबली की डाककर्मी निलंबित

Sun, 14 Jun 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो माह से आई डाक नहीं बांटने के मामले में जाराजिबली में तैनात डाककर्मी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए डाक अधीक्षक ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जाराजिबली डाकघर में बीते शुक्रवार को लंबे समय से डाक नहीं बांटे जाने को लेकर डाकसेवक पद पर कार्यरत हरियाणा निवासी पारुल के साथ स्थानीय ग्रामीणों की नोकझोंक हुई थी। इस दौरान डाक कर्मी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश धामी को फंसाने की धमकी दी थी। ग्रामीणों के साथ डाककर्मी की अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने डाकसेवक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डाक अधीक्षक अशोक कुमार पाठक को ज्ञापन दिया था।

क्षेपं सदस्य धामी ने इस मामले को डाक विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाया। डाक अधीक्षक ने धारचूला के डाक निरीक्षक आशीष राणा को मामले की जांच सौंपी। जांच में पारुल पर लगाए गए आरोपों को सही पाया गया। महिला डाककर्मी ने लंबे समय से डाक वितरित नहीं की थी। इनमें आधार कार्ड सहित अन्य डाक शामिल थीं। डाक नहीं बंटने से स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। आरोपी डाककर्मी के निलंबन के बाद अतिरिक्त डाककर्मी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


...........

डाकसेवक पारुल पर लगे आरोप विभागीय जांच में सही पाए गए हैं। लंबे समय से डाक वितरित नहीं की गई थी। यह गंभीर लापरवाही है। आरोपी डाककर्मी को निलंबित कर अतिरिक्त कर्मी की तैनाती कर दी गई है। -अशोक कुमार पाठक, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें