तीन माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ से जुड़े कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
महासंघ के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार चंद की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन माह से वेतन, पेंशन, पारिवारिक पेंशन आदि नहीं मिलने से कार्मिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने के लिए भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कहा कि निगम कार्मिकों के साथ अब अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संचालन सचिव अंबर सिंह ने किया। इस मौके पर टीआर दुग्ताल, हेमंत भंडारी, नरेंद्र सिंह, कलावती देवी, सुनीता पंत, प्रकाश सामंत, गोविंद सिंह रावत, किशन सिंह खड़ायत, जगत चंद, चिंतामणि उप्रेती, एमएम जोशी, माधो सिंह नेगी, सीएस पंत, आरआर दयाल, आरके कांडपाल, पीपी पंत, भगवान लाल वर्मा, वीर सिंह, शंकर सामंत आदि मौजूद रहे ।
चंपावत में प्रदर्शन करने वालों में बृजमोहन जोशी,जसपाल सिंह बोहरा, यमन बिष्ट, संजय बिष्ट, अजय मेहता, कमलेश उप्रेती, किशन चंद्र पांडेय, कलावती देवी, पूरन चंद्र उप्रेती, विद्यासागर पांडेय, मोहन चंद्र पाटनी, सोबन सिंह ढेक, जगत सिंह, पूरन सिंह, पूरन चंद्र उप्रेती, राजेंद्र सिंह बोरा, राम दत्त सोराड़ी आदि मौजूद रहे।