फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डाकघर कर्मियों पर लापरवाही का आरोप, डाक अधीक्षक को भेजा पत्र

Fri, 10 Apr 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। राथी स्थित डाकघर में अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने डाक अधीक्षक आरके बिनवाल को पत्र भेजा है। धामी ने कर्मचारियों पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि पंजीकृत डाक बिना प्राप्तकर्ता के हस्ताक्षर या रसीद दिए वितरित दिखाई जा रही है। कई आवश्यक डाक दुकानों में रख दी जाती है जिससे उपभोक्ताओं को समय पर डाक प्राप्त नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि पोस्टमैन गांव के भीतर डाक पहुंचाने के बजाय मोटर मार्ग तक ही डाक वितरण करते हैं। उन्होंने अनियमिताओं की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें