डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पालिका क्षेत्र में 24 अप्रैल से जनगणना का कार्य शुरू होगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सूरज प्रकाश ने बताया कि देहरादून से पहुंचे नोडल अधिकारी ने जनगणना से संबधित दिशा निर्देश दिए। कहा कि जनगणना को लेकर 13 से 23 अप्रैल तक सुपरवाइजरों व प्रगणक की ट्रेनिंग होगी। पहले चरण में नगर पालिका में स्थित मकानों का सूचीकरण और मकानों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। नगर पालिका में जनगणना का कार्य दो सुपरवाइजर और 14 प्रगणक की ओर से किया जाएगा। संवाद