पिथौरागढ़। जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्टार हेल्थ और एलाइड इंस्योरेंस कंपनी के 16 सेल्स मैनेजर, 50 एडवाईजर, रिलाइंस निप्पोन लाइफ कंपनी के 10 मैनेजर, 80 बीमा अभिकर्ता, टाटा मोटर्स लिमिटेड के एनएपीएस ट्रेनी के 500 अस्थायी पदों पर चयन होना है। मेले में 244 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इसमें से दूसरे चरण के लिए 47 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट कर चयन किया गया है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मीना टम्टा ने कहा कि दूसरे चरण के लिए साक्षात्कार का आयोजन भी जल्द किया जाएगा। नवीन सिंह महर, कैलाश चंद्र सनवाल, मनोज कुमार कन्नौजिया, मनोज कुमार, सुरेश चंद्र भट्ट, हिमांशु पांडे ने मेले को सफल बनाने में सहयोग किया। संवाद