फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टर भर्ती में कोरोना का साया, सेना ने भर्ती प्रक्रिया स्थगित की, निराश हुए युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखकर प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार सेना के द्वारा प्रस्तावित 5 से 8 जून को होने वाली पोर्टर की भर्ती कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई है। जिससे बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा निराश हुए हैं। सेना कार्यालय के अनुसार प्रशासन ने भर्ती के दिन बाहरी लोगों की बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने से सामाजिक दूरी नही हो पाने तथा इसके कारण संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है। जिसके चलते उच्चाधिकारियों के द्वारा जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस भर्ती को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। यह भी कहा कि भर्ती के इच्छुक सभी लोग अपने कागज बना लें तथा अपनी तैयारियां पूरी रखें। नई तिथियों की जानकारी जल्दी ही दी जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने भी कुछ दिन पूर्व कोरोना को देखते हुए पोर्टर भर्ती को स्थगित करने की मांग प्रशासन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें