फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलतूरी निवासी जच्चा-बच्चा की मौत मामले की जांच शुरू, आज दर्ज होंगे परिजनों के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। वड्डा क्षेत्र के जलतूरी निवासी प्रसूता और नवजात की मौत मामले की जांच शुरू हो गई है। आज परिजनों के बयान लिए जाएंगे। मामले की जांच के लिए परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित की थी।  बीते दिनों जलतूरी निवासी कल्पना चंद प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल आए थे। यहां प्रसूता ने मृत बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद प्रसूता की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया था। हायर सेंटर पहुंचते ही महिला की भी मौत हो गई थी। हादसे के आठ दिन बाद बहू और नवजात की मौत से दुखी सास ने भी दम तोड़ दिया था। महिला के पति लक्ष्मण चंद ने बताया कि उन्हें कमेटी की जांच के लिए जिला महिला अस्पताल बुलाया गया है। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि उन्होंने महिला के परिजनों को घर आकर मिलने का आश्वासन दिया था लेकिन प्रशासनिक कार्यों के कारण वो वहां नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें