फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पोर्टर भर्ती के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने लगे युवा

Sun, 26 May 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में धारचूला के लिए बस का इंतजार करते भर्ती के लिए पहुंचे युवा। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। भारतीय सेना में पोर्टर की भर्ती धारचूला में सोमवार से शुरू होगी। पोर्टर भर्ती के लिए रविवार को बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। युवाओं की भीड़ को देखते हुए आठ अतिरिक्त बसें धारचूला भेजी गईं। भर्ती 27 से 30 मई तक होगी।
विज्ञापन

भारतीय सेना में हर साल पोर्टर की भर्ती की जाती है। इस वर्ष 600 भर्तियां की जानी हैं। इनमें मेट/ट्रेडमैन के 51 पद और पोर्टर/सफाईवाला के 549 पदों के लिए भर्ती होनी है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। यह भर्ती 179 दिन के लिए की जाएगी। पोर्टर भर्ती के लिए रविवार को देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में युवा पिथौरागढ़ पहुंचे।
मैदानी क्षेत्रों से बसें खचाखच भरकर पिथौरागढ़ पहुंची। पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए सामान्य दिनों तीन ही बसें चलती हैं। युवाओं की भीड़ को देखते हुए पहले छह अतिरिक्त बसें धारचूला भेजी गई। इसके बाद देर शाम को दो अतिरिक्त बसों को भेजा गया। भर्ती के लिए देर शाम तक युवाओं का पहुंचना जारी था।
विज्ञापन

धारचूला में बढ़ सकती है भीड़
धारचूला। आदि कैलाश यात्रा के चलते इस समय धारचूला के सभी होटल पैक हैं। 27 से 30 मई तक पोर्टर भर्ती होनी है। इसके लिए युवाओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। अगले चार दिनों में हजारों युवा धारचूला पहुंचेंगे। ऐसे में उनके रहने की समस्या हो सकती है। संवाद
कोट
सेना की ओर से भर्ती के संबंध में सूचना नहीं मिली है। भर्ती के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले युवाओं के ठहरने की समस्या होगी तो ब्लाक सभागार या स्टेडियम को खोला जाएगा। - मनजीत सिंह, एसडीएम धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें