फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब स्ट्रीट लाइट को तुरंत बदलें

Sun, 31 Jan 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने तिलढुकरी वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को तत्काल बदलने और जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की जरूरत है वहां पर जल्दी लगाने के निर्देश दिए। वार्ड के कुछ रास्तों में टायल्स लगाई जाएगी और नालियों की मरम्मत का काम किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह समस्या को बताए ताकि उस पर तत्काल काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

श्री खाती ने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। हर वार्ड में नियमित रूप से सफाई की जा रही है। कुमौड़ चौराहे के पास सड़क पर बह रहे पानी को बंद करने के लिए उन्होंने जल संस्थान के अभियंता से बात की। वार्ड में अब तक किए गए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए जनता के सहयोग से लगातार काम किया जा रहा है। वह अपने साथ पालिका के इंजीनियरों की टीम को भी लेकर गए थे। भ्रमण के दौरान भगवान सिंह, होशियार सिंह, जेएन भट्ट, डा. आरके खर्कवाल, गणेश पाठक, पीबी जोशी, हर्षवर्धन मर्तोलिया, नितिन महर, पवन पाटनी, पूरन रावत, लाल सिंह मेहता, ऋषेंद्र महर, चंद्रशेखर महर, सभासद मंजू बिष्ट, भुवन जोशी समेत अन्य लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें