फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के दाम बढ़ाकर गरीबों के पेट पर लात मारी

Mon, 29 May 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य खाद्य योजना के राशन के दामों में बढ़ोतरी, एनएच-74 घपले के साथ ही आबकारी नीति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रीतम ने राज्य सरकार पर शराब माफिया से गठजोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री का नियम लागू कर शेष समय शराब माफिया को अवैध शराब बेचने के लिए दे दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचे सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने दो महीने के कार्यकाल में सबसे पहला काम गरीबों के पेट पर लात मारने का किया है। कांग्रेस के शासनकाल में राज्य खाद्य योजना का गेहूं 4 रुपये किलो, चावल 9 रुपये किलो था। भाजपा सरकार ने गेहूं के दाम 8.60 रुपये, चावल के दाम 15 रुपये किलो कर दिए हैं। आम गरीब अब सरकारी राशन भी नहीं खरीद पाएगा। कांग्रेस इस मामले में सरकार को सड़क से सदन तक घेरेगी।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने एनएच-74 घोटाले को विधानसभा में उठाया। मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीआई जांच कराने का एलान किया, लेकिन सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में नहीं लिया। सरकार ने रिमाइंडर भेजा, सीबीआई ने फिर भी जांच शुरू नहीं की। अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच से अधिकारियों का मनोबल टूटेगा जैसी बातें कह रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस इस मामले को 8 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में उठाएगी। उन्होंने काला धन, महंगाई समेत तमाम मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर निशाने साधे। वार्ता में राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, धारचूला के विधायक हरीश धामी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, नारायण राम आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें