टनकपुर से शुरू हुई पूजा स्पेशल ट्रेन में सवार होते यात्री। स्रोत: संवाद
टनकुपर (चंपावत)। टनकपुर से पहली बार पूर्वोत्तर रेलवे ने राजस्थान के खातीपुरा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन को टनकपुर रेलवे स्टेशन से सायं 6:25 बजे रवाना किया गया।
स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन टनकपुर स्टेशन से सांय 6:25 बजे रवाना होगी। टनकपुर के बाद खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, रामनगर, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, बदीकुई, गांधीनगर, जयपुर होते हुए खातीपुरा पहुंचेगी। ट्रेन टनकपुर से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को राजस्थान के लिए चलेगी। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे। इसमें एक कोच एसी टू टायर, तीन कोच एसी 3 टायर, दस स्लीपर, छह जनरल कोच और दो एसएलआर कोच हैं। संवा