पिथौरागढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मूनाकोट में कार्यरत शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हाथ में काला पट्टी बांधकर कार्य करते हुए आक्रोश जताया। शिक्षकों ने नए एसीआर प्रारूप और पिछले दो वर्षों की एसीआर को दोबारा भरवाने का विरोध कर इस फैसले को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पात्र शिक्षकों को समय पर एमएसीपी का लाभ भी नहीं मिल रहा है जो उनके हितों की अनदेखी है। यहां हृदयेश अवस्थी, ऋचा पंत, सुरेश चंद्र मौनी आदि मौजूद रहे।