फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को नगर के कार वासिंग सेंटरों और चंद्रभागा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मिली तमाम खामियां

विज्ञापन
चंद्राभागा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते एसडीएम सदर तुषार सैनी। संवाद न्यूज ए? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसडीएम तुषार सैनी ने बृहस्पतिवार को नगर के कार धुलाई केंद्रों और चंद्रभागा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने कार धुलाई केंद्रों के मालिकों को केंद्र ढकने और मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। एसटीपी में भी खामियां मिलीं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर तुषार ने टकाना और टनकपुर रोड के कार धुलाई केंद्र देखे। पाया कि सभी जगह खुले स्थल पर वाहन धोए जा रहे थे। इस पर नाराजगी जता एसडीएम ने धुलाई केंद्रों को ढकने और धुलाई का पानी सड़कों पर आने से रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि वाहन धोते समय किसी भी राहगीर को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कमियों को शीघ्र पूरा जाए। अन्यथा दोबारा निरीक्षण कर धारा 133 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने चंद्रभागा स्थित जल निगम के एसटीपी का निरीक्षण किया। एसटीपी में एक ही प्राइवेट कर्मचारी पाया गया। यहां तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका भी नहीं मिली। सीवरेज टैंक से दुर्गंध और तेज शोर हो रहा था। एसडीएम ने ट्रीटमेंट प्लांट में साइलेंसर लगाने और दुर्गंध से निजात पाने के लिए प्लांट को ढकने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सभी खामियों की रिपोर्ट बनाकर जल्द डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें