फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैतड़ी में 215 केंद्रों पर शांतिपूर्ण रहा मतदान

Thu, 05 Mar 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिए मतदान हुआ। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में भी शाम पांच बजे तक मतदान कराया गया। यहां 215 केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। शाम चार बजे तक 64,838 यानि 41.46 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 29,475 पुरुष और 35,362 महिला मतदाता शामिल रहीं।
विज्ञापन

बैतड़ी में प्रतिनिधि सभा सदस्य की एक सीट के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। यहां 1,56,372 मतदाताओं ने इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। बैतड़ी के सीडीओ कृष्ण थापा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। जिला निर्वाचन अधिकारी खगेंद्र भारती ने बताया कि विभिन्न मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों को मतदान स्थल तक लाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें