फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रवीण रावल अध्यक्ष, देवेश अवस्थी बने राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री

विज्ञापन
-केएनयू जीआईसी में राजकीय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और अन्य शिक्षक। स्रोत: संघ
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएनयू जीआईसी में राजकीय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव हुआ। प्रवीण रावल अध्यक्ष और देवेश अवस्थी मंत्री चुने गए। प्रवीण रावल को 658 जबकि उनके विपक्षी राजीव जोशी को 273 मत मिले। मंत्री पद पर देवेश अवस्थी को 348 मत पाकर जीत मिली। निकटतम प्रतिद्वंदी मोहन चंद्र जोशी को 293 मतों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव में जीवन चंद्र जोशी निर्विरोध उपाध्यक्ष, प्रीति वर्मा महिला उपाध्यक्ष, रितेष तिवारी, प्रेमा बोरा संयुक्त मंत्री, धीरज सिंह मेहता संगठन मंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी दीपक वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में काम करते हुए शिक्षकों की हर समस्या का समाधान करने का संकल्प लिया। पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी मूनाकोट सोनी मेहरा और उपखंड शिक्षा अधिकारी संस्कार त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके पर बलराज रावत, विक्रम सिंह पाल, पुष्पराज भट्ट, गोविंद सिंह पोखरिया, गिरीश चंद्र जोशी, प्रदीप भट्ट, विजेंद्र लुंठी, केएन अधिकारी, योगेश डिमरी गंगा प्रसाद पंत, राकेश पांडे सहित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें