फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 70 फीसदी पुलिसकर्मी जाएंगे हरिद्वार

Fri, 18 Dec 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 70 फीसदी पुलिसकर्मी एक जनवरी से हरिद्वार अर्द्धकुंभ की ड्यूटी में चले जाएंगे। इस दौरान कम संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से ही कानून व्यवस्था को संभालने का काम किया जाएगा। शुक्रवार को यहां पुलिस लाइन में हुई क्राइम समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने कहा कि नववर्ष के जश्न के नाम पर किसी को भी अपसंस्कृति फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। एक होटल मालिक की ओर से नए जोड़ों के लिए ऑफर पार्टी रखने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

एसपी ने शुक्रवार की बैठक में एसएसबी के अधिकारियों को भी बुलाया था। नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ तालमेल बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही सीमा पर स्थित गांव के लोगों से भी बराबर संपर्क बनाए रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि न्यू ईयर के समय मुनस्यारी, चौकोड़ी और जिला मुख्यालय में पुलिस की गश्त तेज की जाएगी। किसी को भी अपसंस्कृति को बढ़ावा देने की इजाजत नहीं होगी। एसपी ने कहा कि जितने भी मामले लंबित हैं उनका निस्तारण 25 दिसंबर तक कर लिया जाए। नेपाल सीमा पर अतिरिक्त चौकसी रहेगी। जिले से तमाम स्टाफ हरिद्वार जा रहा है। ऐसी स्थिति में सीओ की जिम्मेदारी रहेगी कि वह कानून व्यवस्था को संभालें। बैठक में सीओ जीएल कोहली, हिमांशु साह, एसएसबी के सब एरिया आर्गेनाइजर हरिओम गुरंग, एसएसबी 55वीं वाहिनी के दीपक सिंह, जयराम राउत, एलआईयू निरीक्षक मुकेश पंत समेत कई थाना प्रभारी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें