फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बिछुड़े को परिवार से मिलाया

Sat, 15 Dec 2018 10:35 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
किरन पाल अपने परिजन के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छह वर्ष से अपने परिजनों से बिछुड़े बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के एक युवक को झूलाघाट पुलिस ने उसके परिजनों से मिला दिया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष टीएस राणा ने बताया कि गांव काचरौल थाना खानपुर (बुलंदशहर) निवासी किरण पाल (32) पुत्र बनारसी दयाल वर्ष 2012 में भटकते हुए नेपाल के तराई इलाके में पहुंच गया था। इन वर्षों में नेपाल के कई जिलों में भटकता रहा। पांच दिन पहले नेपाल के बैतड़ी होते हुए किरण पाल ने झूलापुल पार कर झूलाघाट कस्बे में प्रवेश किया। किरण पाल के पास किसी तरह का पहचान पत्र न होने पर पुलिस उसे थाने ले आई। कई दिनों तक पूछताछ के बाद किरण पाल के घर का पता चल पाया।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने किरण पाल के घरवालों से बात की। शुक्रवार को किरण पाल के भाई जोगिंदर झूलाघाट पहुंचे। उन्होंने किरण पाल को पहचान लिया। पुलिस ने किरण पाल को जोगिंदर को सौंप दिया। जोगिंदर ने बताया कि किरण पाल के लापता होने से परिजन काफी परेशान थे। उन्होंने किरण पाल की कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। जोगिंदर ने झूलाघाट पुलिस की सराहना की। शनिवार को जोगिंदर किरण पाल को साथ लेकर बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें