फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुलिस ने किया 10 हजार का चालान

Tue, 01 Aug 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/बनबसा। सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने पर गंगोलीहाट पुलिस ने गैराज स्वामी का 10 हजार का चालान किया। वहीं चौकी प्रभारी ऐंचोली एसआई शंकर सिंह ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में हयात सिंह निवासी रावलगांव और प्रदीप गिरी निवासी बिण को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया। इसके अलावा मिशन मर्यादा में 104 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इधर बनबसा में पुलिस ने सोमवार शाम को वार्ड संख्या पांच झोपड़पट्टी मीना बाजार निवासी लक्ष्मण गिरी (23) को 50 पौव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन


पत्नी के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पत्नी के साथ मारपीट, गालीगलौज कर हंगामा करने पर हाइवे पेट्रोल यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हाइवे पेट्रोल यूनिट को सूचना मिली कि गंगोलीहाट के भूलीगांव निवासी एक व्यक्ति बना गांव आकर अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह और ज्यादा हंगामा करने लगा। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-151 में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें