फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला : दोबाट में पहाड़ी से फिर गिरे बोल्डर, सड़क बंद

Tue, 01 Aug 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के दोबाट में पहाड़ी से गिरे बोल्डर। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत के दोबाट में पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई है। पहाड़ी से गिरे कई बोल्डर सीधे नदी में समा गए। गनीमत रही कि सड़क पर कोई आवाजाही नहीं होने से अनहोनी होने से बच गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक दोबाट में पहाड़ से बोल्डर गिरने शुरू हो गए। बोल्डर और मलबा आने से एलागाड़, कुलागाड़ और दोबाट तीन जगहों पर सड़क बंद हो गई। इसके चलते जरूरी कार्य से तहसील मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को दो किमी से अधिक दूरी पैदल तय करनी पड़ी।
हिलवेज कंपनी के पीआरओ त्रिलोक सिंह दानू ने बताया कि लगातार बोल्डर आने से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। एनएचपीसी के कर्मचारी नवीन जोशी ने बताया कि सड़क बंद होने से बांध क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारी कार्यालय नहीं जा पाए। दारमा, व्यास और चौदास घाटी के लिए जाने वाले कई वाहन और ग्रामीण सुबह से फंसे हुए थे।
विज्ञापन


मलबा और भूस्खलन से 16 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में भूस्खलन और बारिश से 16 सड़कें बंद हैं। सीमा क्षेत्र की सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र की कुछ सड़कें लंबे समय से बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर सहित अन्य जरूरी सामान के वाहन भी क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़क 28 जुलाई से बंद चल रही है। तवाघाट-सोबला, पिथौरागढ़-तवाघाट, दशाईथल-खिरमांडे, तवाघाट-थानीधार, धौन-बड़ोली, ड्योड़ा-बारमो, बेड़ीनाग-पोसा, डीडीहाट-आदीचौरा-हुनेरा, मसूरीकांठा-होकरा, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, छिरकिला-जम्कू, बंगापानी-जाराजिबली, कालिका-खुमति, नाचनी-भैंसकोट और बांसबगड़-माड़ीधामी सड़कें बंद चल रही हैं। पिछले 24 घंटे में डीडीहाट में 16.6, मुनस्यारी में 8.4 और धारचूला में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। अन्य जगहों पर मौसम सामान्य रहा। संवाद

चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही काली नदी
पिथौरागढ़। जिले में हालांकि बारिश कम हो गई है लेकिन धारचूला में अभी भी काली नदी चेतावनी स्तर 889 मीटर से ऊपर 889.20 मीटर पर बह रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है। संवाद


धारचूला में सर्वाधिक तो पिथौरागढ़ में कम बरसे मेघ

सवाल - जिले की जुलाई की औसत बारिश कितनी है।



जुलाई में सीमांत जिले में हुई 448.77 एमएम औसत बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी



पिथौरागढ़। जुलाई में पिथौरागढ़ जिले में बारिश का औसत 448.77 मिलीमीटर रहा। पिथौरागढ़ में सबसे कम 241.2 और धारचूला में सर्वाधिक 575 मिमी बारिश हुई। बारिश के मामले में बेड़ीनाग दूसरे स्थान पर रहा जहां 560.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में बारिश का कुल योग 2692.6 मिमी रहा।

सीमांत जिले में जुलाई के पहले दिन जहां अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई वहीं धारचूला में 40.2 और मुनस्यारी में 25.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले दिन मुनस्यारी में 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। चार जुलाई को गंगोलीहाट में 72 तो डीडीहाट में 44.5 मिमी बारिश हुई। 13 जुलाई को बेड़ीनाग में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई।



जुलाई में सर्वाधिक बारिश 22 जुलाई को बेड़ीनाग में 95.6 मिमी, डीडीहाट में 79.8, पिथौरागढ़ में 68.5 और मुनस्यारी में 58.4 मिमी दर्ज की गई। 29 जुलाई को बेड़ीनाग में 60 और मुनस्यारी में 47 मिमी बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार मुनस्यारी में 536.5, डीडीहाट में 428.4, गंगोलीहाट में 350.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।





जुलाई 2020 में खूब हुई थी बारिश

पिथौरागढ़। पिछले चार वर्षों में जुलाई 2020 में सर्वाधिक 594.35 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई थी। वर्ष 2021 में 401.23 मिमी, 2022 में 476.92 और इस बार जुलाई में 448.77 मिमी बारिश दर्ज हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें