फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज किए वाहनों से भर गया डीडीहाट थाना परिसर

विज्ञापन
डीडीहाट थाने में खड़े सीज करे वाहन। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन लगने से लेकर आज तक पुलिस ने नगर क्षेत्र में बेवजह घूमने वाले दो दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर दिया है। पूरा थाना परिसर सीज वाहनों से भर गया है। थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया नगर में रोजाना बेवजह दो पहिया और चार पहिया वाहनों में घूमने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की। अभी भी रोज दो से तीन दो पहिया वाहनों को सीज किया जा रहा है। थाने में खड़े वाहनो में 27 दो पहिया व पांच चार पहिया वाहन सीज किए हुए हैं। अब थाने मे वाहन खड़े करने की जगह भी नहीं बची है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर ज्यादा वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया तो उन्हें अन्यत्र जगह रखने की व्यवस्था की जाएगी। वही पुलिस ने लोगों से लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें