फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: मुस्लिम परिवार की मदद को आगे आई रामलीला कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संजू पंत, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर की रामलीला कमेटी एक मुस्लिम परिवार की मदद को आगे आई है। रामलीला कमेटी ने इस परिवार के लॉकडाउन तक खाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित भंडारी व सचिव संजय पंत ने बताया कि नगर क्षेत्र में होने वाली रामलीला में नगर में रहने वाले नन्हा शेख कुरैशी विगत 15 सालों से कई पात्रों का अभिनय करते रहे है। लॉकडाउन लगने से पूर्व नन्हा शेख अपनी मां व बहन का पालन पोषण ट्यूशन पढ़ाकर किया करता था। परंतु लॉक डाउन के बाद से स्कूलों की छुट्टी होने के कारण नन्हा के सभी ट्यूशन बंद हो गये। मार्च में बोर्ड परीक्षा होने के कारण पहले से ही बेराजगार नन्हा शेख के समक्ष आर्थिक संकट था। लॉक डाउन के बाद वह संकट अत्यतं गंभीर हो गया। इस परिवार के पास सरकारी राशन की दुकान से राशन खरीदने तक के पैसे नही थे। रामलीला कमेटी के सचिव संजय पंत को इसकी जानकारी मिलते ही रामलीला कमेटी के संरक्षक नरेंद्र सिह टोलिया व सभी सदस्यों से सम्पर्क करके नन्हा शेख के परिवार की मदद करने का निर्णय लिया गया। नन्हा शेख के परिवार हेतु राशन, सिलेंडर आदि की व्यवस्था रामलीला कमेटी ने की। वही रोजमर्रा की दैनिक खरीददारी के लिये नन्हा शेख को आर्थिक मदद भी रामलीला कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें