पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पिथौरागढ़ नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की।
बृहस्पतिवार को पुलिस जवानों ने सीओ आरएस रौतेला और सीओ ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की। इधर डीडीहाट, कनालीछीना सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।