मुनस्यारी में बिछड़े बच्चे को परिजनों को सौंपती पुलिस।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। पुलिस ने पर्यटन नगरी में लापता एक बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर पुलिस को एक बच्चे के माता-पिता से बिछड़ने की सूचना मिली। सूचना के बाद थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे में बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने इस कार्य के लिए पुलिस की सराहना की।