फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए

विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसआईटी में परीक्षा देते छात्र-छात्रा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज (एसआईटी) में सुरक्षित दूरी के तहत अंतिम वर्ष के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा से कुछ दिन पूर्व 190 छात्रों का रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें चार छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वह आइसोलेशन में रहकर परीक्षा दे रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी ने नियमों को तहत परीक्षा कराने के लिए परीक्षा अनुभाग की सराहना की। बीटेक अंतिम वर्ष की कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं सफलतापूर्वक हो चुकी हैं। परीक्षा से पूर्व और परीक्षा के बाद कक्षों को सैनिटाइज किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. नितेश वर्मा ने समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं से आगामी परीक्षाओं में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें