फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और एसएसबी ने की कांबिंग

Wed, 06 Mar 2019 11:42 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, डीडीहाट/धारचूला।
विज्ञापन
डीडीहाट के जंगलों में कांबिंग करती पुलिस और एसएसबी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा बलों ने संवेदनशील क्षेत्रों और जंगलों में कांबिंग शुरू कर दी है। इस दौरान ग्रामीणों से किसी भी तरह की संदिग्ध और अवांछित गतिविधियों की जानकारी तत्काल देने को कहा गया। 
विज्ञापन


एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर कोतवाली डीडीहाट के केसी आर्या के नेतृत्व में पुलिस, एसएसबी, राजस्व पुलिस, वन विभाग की टीम ने डीडीहाट क्षेत्र के जंगलों से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर लोगों से संदिग्ध गतिविधियों से पुलिस को अवगत कराने की अपील की गई। दूनाकोट, कुणीयांगांव, बर्नाऐरी आदि गांव से लगे जंगली क्षेत्रों में लगभग 30 किमी पैदल चल कर जगह-जगह छानबीन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कांबिंग में एसएसबी के उप सेनानायक बीएन पांडेय, राजस्व उपनिरीक्षक, अभिसूचना उपनिरीक्षक मनोज विश्वकर्मा, कोतवाली डीडीहाट के उपनिरीक्षक बसंत कुमार, कांस्टेबल महेश डंगवाल, महेश कुमार, प्रदीप गिरी आदि शामिल रहे। उधर धारचूला में भी सुरक्षा बलों ने भारत-नेपाल सीमा पर कांबिंग की। इस दौरान ग्रामीणों से किसी तरह की अवांछित गतिविधि नजर आने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस या एसएसबी को देने की अपील की गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें