फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और एसएसबी के जवानों ने छाने भारत-नेपाल सीमा के जंगल

Tue, 12 Mar 2019 11:31 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग करते पुलिस और एसएसबी के जवान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में कांबिंग तेज कर दी है। जाजरदेवल पुलिस और एलआईयू ने एसएसबी जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे जंगलों में कांबिंग की। लोगों को किसी तरह की अवांछित गतिविधि होने पर इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा गया। 
विज्ञापन


एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर उपनिरीक्षक अभिसूचना सुधांशु के नेतृत्व में पुलिस, अभिसूचना, एसएसबी, राजस्व पुलिस की टीम ने भारत नेपाल सीमा से लगे गांव जमतड़ी, क्वीतड़, क्वेराली, हल्दू, शौर्या और भौरा के सीमांत क्षेत्र और जंगलों में सघन कांबिंग अभियान चलाया। गांव के लोगों और प्रधानों से आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों से पुलिस को अवगत कराने की अपील की गई। क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी ली। जवानों ने भारत-नेपाल बार्डर से लगे जंगली क्षेत्रों में लगभग 12 से 15 किमी पैदल और वाहन से जगह-जगह छानबीन की गई।  सीमा पर सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से भी पूछताछ की गई। इसमें थाना जाजरदेवल से उपनिरीक्षक किशोर पंत, कांस्टेबल दयाल गिरी, जगदीश नेगी, अभिसूचना से बलवंत सिंह रावत, एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह तोमर और आठ जवान, राजस्व उपनिरीक्षक देव गिरी, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी, कांस्टेबल प्रवीण राय, पुष्कर सिंह रौतेला, भुवन गिरी शामिल रहे ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें