फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुलिस और एसएसबी सतर्क, नेपाल सीमा पर की गश्त

Tue, 02 Jun 2026 09:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के जौलजीबी में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर काली नदी किनारे गश्त करते पुलिस और एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेपाल की ओर से लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी पर अपना दावा करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। नेपाल की तरफ से दिए गए विवादित बयान के सार्वजनिक होते ही पुलिस और एसएसबी ने सीमा पर सतर्कता बरतते हुए गश्त की।
विज्ञापन

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और एसएसबी की टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांबिंग की। इसका उद्देश्य सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखना है। उन्होंने सीमा पर बसे लोगों से सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की है। बता दें कि नेपाल ने पिथौरागढ़ के धारचूला के लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी पर फिर से अपना दावा किया है। इससे पूर्व भी नेपाल इस भूभाग को अपना बताते हुए विवादित नक्शा जारी कर चुका है। वहीं इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के नाम यह जमीन दर्ज है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें