फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी ने पकड़ी 116 पेटी अवैध शराब

Sun, 28 Oct 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एसओजी ने पकड़ी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को 116 पेटी अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी मिली है। इस शराब को निकाय चुनाव और दीपावली पर कस्बों में खपाने के लिए लाया जा रहा था। एसपी ने टीम को 2500 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


एसपी आरसी राजगुरु के आदेश एवं सीओ शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन में एसओजी और जाजरदेवल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने एपीएस स्कूल के पास पिकअप (यूके 05सीए-1232) को रोककर उसे चेक किया तो उसमें 43 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोशन कुमार (32) निवासी ग्राम पंगरोली पोस्ट विछुल, तहसील डीडीहाट, हाल निवासी वड्डा बताया। पुलिस ने आरोपी और वाहन को मय शराब के कब्जे में लेकर जाजरदेवल थाने में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, हेम चंद्र तिवारी, जसवीर सिंह, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, बलवंत वल्दिया, सत्येंद्र सुयाल आदि थे। उधर, आबकारी विभाग ने डीएम सी रविशंकर के निर्देश पर दीपावली के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अभियान चलाया। टीम को पंडा बाइपास के पास वाहन (यूके07 सीए-7222) में अवैध शराब होने की सूचना मिली। तलाशी के दौरान वाहन से 73 पेटी में 900 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। टीम में उप आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, पुष्कर बसेड़ा, भुवन चौसाली, विजय खड़ायत, लक्ष्मी दत्त आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें