पिथौरागढ़। डुंगरा से कुजागाड़ तक किसी ने सड़क पर ही पोकलैंड चला दी जिससे सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को गाड़ देवी से बिषाड़ पंपिंग योजना खोदाई के लिए क्षेत्र में एक पोकलेन गई थी। चालक ने सड़क पर ही मशीन चला दी जिससे काफी दूरी तक सड़क का डामर उखड़ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के लिए लंबे समय बाद तो सड़क बनकर तैयार हुई थी। उस पर भी मशीन चलाकर खराब कर दी गई है। ग्रामीण लक्ष्मण कुमार, दीवान सिंह, देव सिंह, बब्बू, रूप सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह और मान सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम अनुराग आर्य ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद