फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी ने चलाया ग्राम संपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। पंजाब नेशनल बैंक ने क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंक से मिलने वाले लाभ के लिए ग्राम संपर्क अभियान की शुरुआत की है। बैंक कर्मियों ने हाट थर्प एवं जाख धौलत के ग्रामीणों को बैंकों के माध्यम से चलने वाली सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाखा प्रबंधक रंजीत ठाकुर के नेतृत्व में पीएनबी कर्मियों ने ग्रामीणों से संपर्क किया। ग्रामीणों को सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं का बैंक से जुड़कर लाभ लेने की अपील की।
इधर विकास भवन में आयोजित बैठक में प्रबंधक ठाकुर ने किसान ऋण, फसल बीमा, जन धन योजना, जीवन बीमा, डिजिटल बैंकिंग सहित अन्य लाभकारी योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर हाट गांव के पूर्व तहसीलदार आनंद भंडारी ने पीएनबी के अभियान की सरहाना करते हुए कहा की निश्चित तौर से बैंक के इस अभियान का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। इस अवसर पर बैंक कर्मी अनोद कुमार ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें