पिथौरागढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी। संवाद
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर जनता में काफी उत्साह है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार और संगठन व्यापक तैयारी कर रहा है।
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जोशी ने कहा कि पीएम के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सरकार के स्तर से प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो पूरे कार्यक्रम सफल बनाने में लगे हैं।
उन्होंने बताया कि हवाई पट्टी से सभास्थल स्टेडियम तक 16 स्थानों पर अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति को मंचों के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसका उद्देश्य पिथौरागढ़ को विश्व पर्यटन पटल पर लाना है। इससे रोजगार के साथ-साथ अन्य अवसर भी मिलेंगे।
बताया कि पीएम मोदी जनपद भ्रमण के दौरान पिथौरागढ़ को नई सौगात देंगे। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, वीरेंद्र शाह, रघुवर बिष्ट आदि थे। संवाद