पदक के साथ मार्शल आर्ट खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम उत्तराखंड मार्शल आर्ट में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने 16 पदक अपने नाम किए हैं।
17-18 नवंबर को मार्शल आर्ट प्रतियोगिता ऋषिकेश में आयोजित की गई। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक पांडेय ने बताया कि पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। बेरियर्स मार्शल आर्ट एकेडमी के निखिलेश मेहरा और शिवम यादव ने कराटे, किक बॉक्सिंग में स्वर्ण, रितिक वर्मा, यशराज ने कराटे में रजत और किक बॉक्सिंग में स्वर्ण, प्रियांशु बिष्ट ने कराटे में स्वर्ण और किक बॉक्सिंग में रजत, रोहित सिंह और मुकुल बोहरा ने कराटे में कांस्य, किक बॉक्सिंग में रजत पदक जीता।
हिमांशु कार्की ने कराटे में रजत और किक बॉक्सिंग में कांस्य पदक अपने नाम किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर निखिलेश्वर चिल्ड्रंस एकेडमी के प्रबंधक ललित सिंह मेहरा और प्रधानाचार्य ममता मेहरा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।