फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडों में झटके 46 पदक

Wed, 03 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
काशीपुर में पदक के साथ पिथौरागढ़ जिले के ताइक्वांडो ​खिलाड़ी। स्रोत:एसोसिएशन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के खिलाड़ियों ने काशीपुर में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 46 पदक झटके। इन खिलाड़ियों ने सीमांत जिले को दूसरा स्थान दिलाया है।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव कमलेश मखोलिया ने बताया कि 29 से 31 मई तक यूएस नगर के काशीपुर में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप हुई। इसमें सीमांत जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 19 रजत और 16 कांस्य पदक जीतकर जिले को दूसरा स्थान दिलाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। विधायक मयूख महर, प्रशिक्षक सुरेश बहादुर सिंह सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। एसोसिएशन के महासचिव मखोलिया ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेताओं का अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें