फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध से ही आएगी खुशहाली

Sat, 06 Oct 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
संगोष्ठी को संबोधित करते शेखर पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में ‘प्लास्टिक वरदान से अभिशाप तक’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रख्यात इतिहासकार पद्मश्री प्रोफेसर शेखर पाठक ने कहा कि भूटान ने अपने यहां प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाकर देश के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर ही देश में खुशहाली आ सकती है।

विज्ञापन


यूजीसी-एचआरडीसी नैनीताल के निदेशक प्रोफेसर वीएल साह ने कहा कि वर्तमान दौर में प्लास्टिक के प्रयोग को सीमित करने की नितांत आवश्यकता है। वैकल्पिक साधनों की तलाश कर अपनी आदतों में सुधार कर हम आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। संगोष्ठी में डॉ. आरएस भाकुनी ने भी विचार रखे।

मुनस्यारी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद ने संगोष्ठी की रूपरेखा सामने रखते हुए सभी का स्वागत किया। संचालन यूजीसी-एचआरडीसी नैनीताल के सहायक निदेशक डॉ. रितेश साह ने किया। इस दौरान डॉ. अमित जोशी, विनीता महर, खिला कोरंगा, मंजू महरा, वशुंधरा लस्पाल, राजकमल किशोर, चेतन जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें