फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रोपाई लगी रै छी सिमार में...

विज्ञापन
डीडीहाट के दूनाकोट क्षेत्र हुड़का बोल के साथ रोपाई लगाती महिलाएं। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रोपाई लगी रै छी सिमार में, मेरी भौजी धान बलड़ा ले आया जैसे हुड़के की थाप पर गाए जा रहे गानों के साथ ग्रामीण महिलाएं खेतों में धान की रोपाई कर रही हैं। डीडीहाट के खेतार भंडारी, देवीसूना, खेतार कन्याल, दूनाकोट, मिर्थी, हाट, धौलेत गांवों में इन दिनों रोपाई हो रही है। ग्रामीण महिलाएं सुबह से ही खेतों में धान की रोपाई करते हुए हुड़के की थाप पर गाए जाने वाले गानों के साथ देखी जा रही हैं। हुड़का बोल के कलाकार महेश राम, रमेश जगरिया ने बताया कि अब उन्हें कई गांव के लोग हुड़का बोल गाने के लिए अपने गांवों में बुला रहे हैं। पहले यह परंपरा बागेश्वर, सोमेश्वर, गरुड़ के क्षेत्रों में देखने को मिलती थी। अब यह परंपरा डीडीहाट के गांवों में भी शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें