फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अवैध नशे का कारोबार करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नवनियुक्त थानाध्यक्ष महेश जोशी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना परिसर में व्यापार संघ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत ने नगर में बढ़ते यातायात से रही परेशानी के बारे में बताया। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया। थानाध्यक्ष जोशी ने चालकों से वाहनों को सड़क पर जहां-तहां खड़ा नहीं करने, निर्धारित टैक्सी स्टैंड से ही सवारी भरने, बेवजह नगर में वाहन घुमाने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही। साथ ही लोगों से परिवहन के नियमों का पालन करने, दो पहिया वाहन सवारों से हेलमेट पहनने, मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन करने की जानकारी दी। वहां पर चौकोड़ी चौकी प्रभारी बसंत टम्टा, गोविंद खाती, जीवन पंत, मनीष पंत, रिजवान अहमद, दीपक कालाकोटी, राजेश पंत, ललित बाफिला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें