फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे

Sun, 05 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/गंगोलीहाट
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। 130 पर्यावरण, वन विभाग और 80 यूके बटालियन एनसीसी ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। 130 पर्यावरण के कमान अधिकारी कर्नल नंदु कुमार बीएन की ओर से कहा गया कि इस वर्षाकाल में 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसके लिए 9 लाख पौधे बटालियन ने तैयार कर लिए हैं। शेष तीन लाख पौधे जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी आईपी सिंह, कर्नल एमडी शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, जिला शासकीय अधिवक्ता पृथ्वी राज बनकोटी, चंद्र बल्लभ उप्रेती, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह नेगी, नवोदय के प्रधानाचार्य हीरा सिंह जीना आदि थे। पर्यावरण दिवस पर मल्लिकार्जुन स्कूल में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक रचना जोशी, प्रधानाचार्य ऋचा पंत, अकादमिक समन्वयक राजेश्वरी शर्मा ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी की सिटी शाखा के विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। प्रबंधक कंचनलता के निर्देशन में भाषण, कविता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

अस्कोट में वन रेंजर केआर टम्टा के नेतृत्व में आईटीआई परिसर, मल्लिकार्जुन मंदिर, हुष्केर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य देवेंद्र बसेड़ा के नेतृत्व में विद्यार्थी और स्टाफ ने अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे रोपे। जौलजीबी में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला दताल ने अपने पति स्वर्गीय रूप सिंह दताल की स्मृति में पौधे रोपे। गंगोलीहाट में गाइड लाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्या मनीषा सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली। 
विज्ञापन


गैलपातल में चला पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम
नाचनी (पिथौरागढ़)। जोहार सांस्कृतिक एवं वेल्फेयर सोसायटी हल्द्वानी ने क्वीटी के गैलपातल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने रैली निकाली। लोक कलाकारों और स्थानीय महिलाओं और विद्यार्थियों ने मंडी परिषद में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कराई। कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू, उपाध्यक्ष कुरमल सिंह मर्तोलिया, सचिव बीएस पांगती, कोषाध्यक्ष केएस रावत, कैलाश धर्मशक्तू, संरक्षक नवीन सिंह टोलिया, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसबीआई अल्मोड़ा के एजीएम महेश रावत, खगोल विज्ञान के रजिस्ट्रार भगत रावत, ध्रुव मर्तोलिया, गणेश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें